पुलिस की कार्रवाई से हलचल, लाखों की नकदी सहित जुआ खेलते 27 लोग गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 03:33 PM (IST)
लहरागागा (गर्ग, दीपू): जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल द्वारा पूरे जिले में असामाजिक तत्वों और ड्रग तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत, सब डिवीजन लहरागागा के डी.एस.पी. रणबीर सिंह के मार्गदर्शन में, थाना सदर के इंचार्ज मनप्रीत सिंह और सिटी चोटियां के इंचार्ज रणजीत सिंह की लीडरशिप में पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड की और जुआ खेल रहे 27 लोगों को 7.23 लाख रुपए नकदी के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
डी.एस.पी. ने बताया कि इन 27 लोगों में से सिर्फ 5 पंजाब के हैं, बाकी हरियाणा के हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रमोद कुमार संगरूर, मनोज कुमार पातड़ां, महेश कुमार पटियाला, तलविंदर सिंह पटियाला, शप्पी संगरूर के अलावा महिंदरपाल उर्फ चिड़िया रतिया, सुखपाल सिंह निवासी रतिया, संदीप सिंह टोहाना, भुवनेश कुमार रतिया, रघबीर सिंह उकलाना, वरिंदर सिंह उकलाना, प्रवीण कुमार टोहाना, डिंपल कुमार रतिया, अंचित कुमार टोहाना, दलीप सिंह टोहाना, कुलदीप सिंगला टोहाना, विनोद कुमार भुन्ना, सुरिंदर सिंह हिसार, सोनू उर्फ बागड़ी भुना, सुनील कुमार भुना, अनिल सैनी टोहाना, दिलबाग सिंह टोहाना, रवि हिसार, प्रदीप उर्फ तोता हिसार, राजेश हिसार, मिंटू हिसार और रमेश कुमार टोहाना शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। डी.एस.पी. ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को सिर उठाने नहीं दिया जाएगा, चूंकि यह इलाका पड़ोसी राज्य हरियाणा से सटा हुआ है, इसलिए समय-समय पर इंटरस्टेट नाकाबंदी भी की जाती है, लेकिन उपरोक्त घटना के बाद पुलिस पूरी तत्परता बरतेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

