दूध पिलाकर सुलाने के बाद नहीं उठा मासूम, जब परिवार ने देखा तो उड़ गए होश
punjabkesari.in Thursday, Sep 15, 2022 - 01:05 PM (IST)

अमरगढ़ : गांव बुर्ज बघेल सिंह वाला में सांप के काटने से तीन महीने की मासूम की मौत हो गई। पंजाब केसरी को परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब तीन बजे जब बच्चा रो रहा था तो उसकी मां ने उसे दूध पिलाकर फिर सुला दिया और फिर वह अपने काम में व्यस्त हो गई।
बच्चे मनिंदर सिंह के दादा चंद सिंह गुरुद्वारा साहिब गांव बुर्ज बघेल सिंह वाला में सेवादार की ड्यूटी करते हैं। जब वह घर लौटे तब तक बच्चा सो रहा था। घरवालों ने जब सारा काम खत्म कर बच्चे को देखा तो उसका शरीर नीला पड़ रहा था। यह देख परिजन घबरा गए और पास के गांव बाठां में डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मनिंदर को सांप ने काट लिया है। इसके बाद जब परिवार वाले बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल अमरगढ़ पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here