यात्रियों के लिए Good News, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शुरू होने जा रही 3 नई Flights

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 01:07 PM (IST)

पंजाब डेस्क : हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशिल एयरपोर्ट से 3 नई फ्लाइंटे शुरू होने जा रही है। कल यानी कि 2 अप्रैल से शुरू होने जा रही 3 फ्लाइटों में दिल्ली, धर्मशाला व जम्मू की फ्लाइट शामिल हैं, जिसके लिए एयरलाइंस कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसी के साथ ही शारजाह के लिए भी फ्लाइट को भी दोबारा शुरू किया गया है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : CBSE स्कूलों में पढ़ते बच्चों के Parents और Teacher की बढ़ीं परेशानी, जानें क्यों...

शुरू होने जा रही इन फ्लाइटों की खास बात ये है कि यात्री चंडीगढ़ से धर्मशाला सिर्फ एक घंटा 5 मिनट में पहुंच जाएंगे। फ्लाइट इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दोपहर 12.45 पर उड़ान भरेगी और 1.50 बजे धर्मशाला पहुंच जाएगी। फ्लाइट वापसी के लिए दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरेगी और 3.15 पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। इस के लिए यात्री को 4500 रुपए का खर्चा होगा। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें :  Weather: पंजाब के मौसम को लेकर अच्छी खबर, विभाग ने जारी किया नया Update

वहीं चंडीगढ़ से जम्मू के लिए भी कल से फ्लाइट उड़ान भरेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू जाने कि लिए इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट चंडीगढ़ से सुबह 9.15 बजे उड़ान भरेगी और 10.20 बजे पहुंचेगी। इसी तरह वापसी के लिए 11 बजे  जम्मू से उड़ान भरेगी और 12.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके लिए यात्रियों को 3400 रुपए खर्चा होगा। इसी तरह दिल्ली के लिए भी 3400 रुपए खर्चा आएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News