Pathankot: एयरबेस के पास नकली पुलिस ID कार्ड के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 01:34 PM (IST)

पठानकोट: पुलिस ने पठानकोट के सेंसिटिव एयरबेस इलाके के पास से तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों के पास से नकली पुलिस ID कार्ड भी बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी होशियारपुर के रहने वाले हैं। इस घटना के बाद कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने नकली पुलिस ID कार्ड क्यों बनाए और वे एयरबेस के पास क्या कर रहे थे। यह पूरा मामला पुलिस जांच का विषय बन गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इन संदिग्धों के बारे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि, एयरबेस पर पहले से ही सुरक्षा बल तैनात हैं। गौरतलब है कि पठानकोट का एयरबेस इलाका काफी सेंसिटिव माना जाता है। जनवरी 2016 में यहां आतंकी हमला भी हुआ था। ऐसे में फिर से संदिग्ध लोगों की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News