दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात, बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, इलाके में दहशत
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 05:58 PM (IST)
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): थाना बहरामपुर के अधीन आते गांव बाठावाल में दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला सुबह घर से गांव में ही दूध लेने जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और झपट्टा मारकर उनके कान की बालियां छीन कर फरार हो गया। झपट्टा इतना जोरदार था कि महिला का कान बुरी तरह फट गया और वह घायल हो गई।
परिवार के सदस्यों द्वारा तुरंत घायल महिला को नजदीकी क्लीनिक पर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उनके कान पर टांके लगाकर इलाज किया। घटना के बाद गांव वालों में डर और रोष पाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि इलाके में झपटमारी और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। गांव वालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

