बटाला के निजी अस्पताल पर फायरिंग करने वाले मुख्य शूटर समेत 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 07:54 PM (IST)

गुरदासपुर/बटाला (हरमन): बटाला के उजागर नगर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल पर 9 जून को हुई फायरिंग की वारदात को सुलझाने का दावा करते हुए बटाला पुलिस ने मुख्य शूटर समेत 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी को पुलिस घटनास्थल पर ले गई, जहां उससे वारदात की शिनाख्त करवाई गई और पूछताछ की गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार 9 जून को 2 मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल के डॉक्टर से कथित तौर पर फिरौती की मांग की गई थी। थाना सिविल लाइन बटाला के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी अरमान के रूप में हुई है, जो इस वारदात का मुख्य शूटर है। उन्होंने बताया कि वारदात को विदेश में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिससे वह गिर गया और उसके पैर में चोट लग गई। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां घटनास्थल की शिनाख्त करवाई गई और वारदात से संबंधित पूछताछ की गई। वहीं अस्पताल के मालिक डॉ. गुरमीत सिंह छीना ने कहा कि घटना के बाद से अस्पताल के स्टाफ, मरीजों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शुरुआत से ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था और अब आरोपियों की गिरफ्तारी से उन्हें कुछ राहत और संतोष मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मामले में उन्हें न्याय मिलेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News