हेरोइन और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 02:35 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): सिटी पुलिस गुरदासपुर ने एक आरोपी को 52 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

इस बारे में ए.एस.आई. महेंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ पुराने बस स्टैंड गुरदासपुर के पीछे से शक के आधार पर अशीश महाजन पुत्र विजय महाजन निवासी पंजपीर वाली गली, रेलवे रोड गुरदासपुर को कार में बैठे हुए शक के आधार पर काबू किया। जब कार की तलाशी ली गई तो कार से मिले लिफाफे को चेक किया गया तो उसमें से 52 ग्राम 150 मिलीग्राम हेरोइन, 1230 रुपये ड्रग मनी और एक इलेक्ट्रिक कंड़ा बरामद हुआ। इस पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News