हेरोइन, ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कंडे सहित दो आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 02:08 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): काहनूवान पुलिस ने 30 ग्राम हेरोइन, 900 रुपये ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कंडे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है।

इस बारे में ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ गांव भट्टियां फोकल पॉइंट से शक के आधार पर आरोपी मनप्रीत मसीह पुत्र बलदेव मसीह और बिक्रम पुत्र मंगत मसीह, निवासी भट्टियां को काबू किया। आरोपियों की तलाशी ली गई तो बरामद लिफाफे से 30 ग्राम हेरोइन और 900 रुपये ड्रग मनी और इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद हुआ। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News