आंदोलन के समर्थन में आए BJP नेता,  36 नेताओं ने त्यागपत्र दे शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

punjabkesari.in Monday, Dec 21, 2020 - 10:20 AM (IST)

फिरोजपुर (कुमार, परमजीत, भुल्लर): पिछले कई दिनों से दिल्ली बार्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे किसानों को पंजाब के भाजपा नेताओं ने भी समर्थन देना शुरू कर दिया है। इसके चलते किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए रविवार को फिरोजपुर जिले के 36 भाजपा नेताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा की।

त्याग पत्र देने वाले नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानून किसान विरोधी हैं। हम सब लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे कि केंद्र सरकार इन किसान विरोधी काले कानूनों को रद्द कर देगी, मगर केंद्र सरकार किसानों के हितों को नजरअंदाज कर रही है। वे किसानों के साथ हैं और आंदोलन में उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि किसान विरोधी सभी काले कानून तुरंत वापस लिए जाएं। 

त्याग पत्र देने वालों में बलवंत सिंह रखड़ी पूर्व चेयरमैन ब्लॉक समिति फिरोजपुर, बलविंदर सिंह पप्पू उप प्रधान भाजपा जिला फिरोजपुर, जसपाल सिंह जिम्मी, संधू प्रैस सचिव, सुखविंदर सिंह सुक्खा काऊंसलर, गुरभेज सिंह बहादुर वाला पूर्व प्रधान किसान मोर्चा जिला फिरोजपुर, हरजिंदर सिंह सरपंच पूर्व सचिव किसान मोर्चा, बक्शीश सिंह पूर्व उप प्रधान भाजपा युवा मोर्चा, अंग्रेज सिंह नम्बरदार गांव खाने के अहल, शेर सिंह सहित अन्य भाजपा नेता शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News