एक हफ्ते में 4.18 किलो हैरोइन, 6.46 किलो अफीम और  इतने नशा तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 10:27 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर (रमनजीत, धवन): पंजाब पुलिस ने पिछले हफ्ते में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 231 एफ.आई.आर., जिनमें 23 कमर्शियल मामले भी शामिल हैं, दर्ज करके 301 नशा-तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।

आई.जी. हैडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस ने 4.18 किलो हेरोइन, 6.46 किलो अफीम, 37 किलो गांजा, 10 क्विंटल भुक्की और 71 हजार नशे की दवाइयां बरामद की हैं। अपराधियो से 7.45 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। एन.डी.पी.एस. मामलों में भगौड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के लिए चल रही विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले एक हफ्ते के दौरान 15 और व्यक्ति गिरफ्तार किए जाने से इन गिरफ्तारियों की कुल संख्या 459 तक पहुंच गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News