खरीदार नहीं मिला तो 4 माह के बच्चे को कत्ल कर नहर में फैंका, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2020 - 02:25 PM (IST)

मलोट(काठपाल,जुनेजा): करीब 8 महीने पहले अगवा हुए साढ़े 4 महीने के बच्चे को आरोपियों ने कत्ल कर नहर में फैंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। इस संबंधी आज हुई प्रैस कॉन्फ्रैंस में एस.पी. (डी) गुरमेल सिंह व डी.एस.पी. मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि 7 जुलाई, 2019 को एच.एम. राइस मिल जंडवाला रोड दानेवाला से अपनी माता व 5 वर्षीय बहन के बीच सो रहे साढ़े 4 महीने के लड़के अचारी लाल को अज्ञात लोगों ने अगवा किया था। 

इस संबंधी सिटी मलोट पुलिस ने अगवा हुए लड़के की माता गीता रानी पत्नी भूरे चौधरी के बयानों पर अज्ञात व्यक्तियों विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिला श्री मुक्तसर साहिब के कप्तान राजबचन सिंह संधू के दिशा-निर्देशों पर मलोट के उप-पुलिस कप्तान मनमोहन सिंह औलख के नेतृत्व में सिटी मलोट के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच के बाद इस मामले में अहम प्राप्ति की। पुलिस ने कड़ी मुशक्कत के बाद इस मामले में 2 आरोपियों गुरदीप सिंह उर्फ राणा पुत्र बलवीर सिंह वासी अबोहर हाल वासी संत नगर मलोट व हरमंदर सिंह निक्का वासी हरजिंद्रा नगर वार्ड नंबर 26 बाबा करनैल सिंह को काबू किया। 

पुलिस पूछताछ दौरान आरोपियों ने माना कि उन्होंने घटना वाली रात बच्चे को उठाया था और उनका उद्देश्य बच्चे को बेचना था परंतु खरीदार न मिलने के कारण उनके मनसूबे पूरे नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने बच्चे को मार कर नहर में फैंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है ताकि इस मामले में और पूछताछ की जा सके।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News