पाकिस्तानी तस्करों से नशे की खेप लेने पहुंचे 4 स्मगलर गिरफ्तार, फायरिंग भी हुई
punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 11:24 AM (IST)
अमृतसर(स.ह.): भारत-पाक सरहद पर तस्करी करने वाले 4 भारतीय तस्करों को बी.एस.एफ. ने गिरफ्तार किया है। बी.ओ.पी. भिंडी सैदां के इलाके में हैरोइन की खेप लेने के लिए बॉर्डर फैंसिंग के पास तस्कर आए थे और बी.एस.एफ. के जवानों को चकमा देने का प्रयास कर रहे थे। एक तस्कर ने बी.एस.एफ. के जवान पर तेजधार हथियार के साथ हमले का प्रयास किया। इस दौरान बी.एस.एफ. ने बचाव के लिए 5 राऊंड फायर किए, जिसमें एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले मौलवी को अदालत ने सुनाई भयानक सजा
पाकिस्तान की ओर से भी 2 तस्कर फैंसिंग के पास आए थे, जो बी.एस.एफ. की फायरिंग के बाद फरार हो गए। जिन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, वे सीमावर्ती इलाकों व हैरोइन तस्करी में विख्यात इलाकों के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में बिक्रमजीत सिंह निवासी लोपोके, विजय सिंह निवासी लोपोके, नवजोत सिंह निवासी भिंडी सैदां व सर्बजीत सिंह निवासी लोपोके का नाम शामिल हैं। गिरफ्तार तस्करों को सुरक्षा एजैंसियों के हवाले कर दिया गया है और तस्करों के जब्त मोबाइलों से उनके पाकिस्तानी कनैक्शन व अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पता चला है कि इस मामले में सुरक्षा एजैंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगने वाली है।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

