सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी का भंडाफोड़, पेस्को कर्मचारी गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:03 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): सेंट्रल जेल में नशा और मोबाइल तस्करी के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने दो कैदियों और एक पेस्को कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर की गई।

शिकायत में उन्होंने बताया कि जेल में तलाशी के दौरान कैदी सतविंदर सिंह और रिकी से 30 ग्राम नशीला पदार्थ, 1400 ग्राम तंबाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब आरोपियों से गहन पूछताछ की गई तो उन्होंने खुलासा किया कि यह सामान उपलब्ध करवाने में एक पेस्को कर्मचारी की संलिप्तता है। पुलिस ने पेस्को कर्मचारी मनप्रीत सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News