सेंट्रल जेल सुर्खियों में, नहीं थम रहा सिलसिला, हवालातियों से बरामद हुआ नशीला पाउडर
punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 11:46 AM (IST)
लुधियाना (स्याल) : ताजपुर रोड की सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। आए दिन बंदीयो से नशीले पदार्थों की बरामदगी से जेल सुरक्षा कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। इसी कड़ी के चलते सर्च के दौरान 6 हवालातियों से नशीले रंग का पाउडर बरामद किया गया है। जिसकी मात्रा 118 व 3.25 ग्राम बताई जा रही है। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने सहायक सुपरिंटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर मुकुल पुत्र राम रतन,अर्जुन कुमार पुत्र जैपाल,जगमोहन सिंह पुत्र राकेश कुमार,जसकरण पुत्र रजिदा सिंह,उज्जवल पटेल पुत्र दीपक पटेल, सरबजोत सिंह उर्फ राजा पुत्र मनजीत सिंह के के विरुद्ध एनडीपीएस व 52ऐ प्रिजन एक्ट की धारा के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

