सुरक्षा में बड़ी चूक: जेल चेकिंग में हवालाती से नशीला पदार्थ व मोबाइल बरामद

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:52 AM (IST)

लुधियाना (स्याल):  सुरक्षा की कार्यप्रणाली कमजोर होने के चलते चैकिंग के दौरान एक हवालाती से सफेद रंग का नशीला पाउडर व मोबाइल बरामद होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

इस संबंधी सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह ने पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि हवालाती अभिषेक गौतम उर्फ काकू पुत्र नितिन गौतम की तलाशी लेने पर उसके पास से 14 ग्राम सफेद रंग का पाउडर व एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर एनडीपीएस, प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News