पंजाब में छुट्टी के दिन हुए कर्मचारियों के Transfer, पढ़ें List

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 03:59 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): पंजाब में रविवार को छुट्टी के दिन कुछ कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। स्थानीय सरकार विभाग द्वारा नगर निगम कैडर के कर्मचारियों की पोस्टिंग और एडिशनल चार्ज के बारे में आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत कई कर्मचारियों को एडिशनल चार्ज से फारिग कर दिया गया है, जबकि कुछ को प्रमोशन के बाद नई पोस्टिंग मिली है। 

आदेशों के अनुसार हरप्रीत सिंह से जालंधर नगर निगम का एडिशनल चार्ज वापस लेकर मनजीतइंदर सिंह को सौंप दिया गया है। इसी तरह एकजोत सिंह को नगर निगम अमृतसर के एडिशनल चार्ज से फारिग कर दिया गया है। कमलदीप सिंह को प्रमोशन के बाद नगर निगम एस.ए.एस. नगर में तैनात किया गया है, इसका एडिशनल चार्ज पहले रणबीर सिंह के पास था, जिन्हें इससे फारिग कर दिया गया है।  

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News