लुधियाना में राजस्व विभाग में हलचल, सरकार ने बदली नायब तहसीलदार की पोस्टिंग

punjabkesari.in Sunday, May 31, 2026 - 08:12 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब सरकार के राजस्व विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नायब तहसीलदार जगसीर सिंह की नई नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति के बाद तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे जगसीर सिंह को अब लुधियाना (उत्तरी) में खाली पद पर नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह नियुक्ति जनहित और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा द्वारा जारी किए गए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और विभागों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News