Ludhiana: होजरी फैक्ट्री में कर्मचारी की करतूत, दराज तोड़कर उड़ाई नकदी
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 12:52 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना मेहरबान की पुलिस ने होजरी में काम करने वाले कर्मचारी द्वारा चोरी करने का मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने होजरी के मालिक समियक जैन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी प्रदीप कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार वासी आनंदपुरा मोहल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, होजरी कर्मचारी ने दराज तोड़कर 40 हजार रुपए की नकदी चोरी की है। जांच अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके आगे की जांच शुरू की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

