पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल, चुनावों से पहले अकाली दल ने छेड़ी ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 02:52 PM (IST)
चंडीगढ़/पटियाला (परमीत): शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में ‘पंजाब बचाओ, सरदार सुखबीर सिंह बादल लाओ’ मुहिम के तहत बैसाखी तक 40 रैलियां करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि 17 फरवरी को कादियां में पहली रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक 28 रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है, जबकि 13 अप्रैल बैसाखी तक 40 विधानसभा हलकों में रैलियां पूरी कर ली जाएंगी। इन रैलियों के दौरान पंजाब के गर्माए मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

