इटली में पंजाबी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:26 PM (IST)
समाना (शशिपाल, अशोक) : इटली में घटित एक सड़क दुर्घटना में समाना के नजदीकी गांव ललौछी के 26 वर्षीय युवक तेजिंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक के पिता रोशन सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजिंदर लगभग अढाई वर्ष पहले रोजगार के लिए वर्क परमिट पर इटली गया था और बरौना शहर में रहता था।
कुछ दिन पहले पी.आर. होने उपरांत एक फैक्ट्री में कार्यरत था। 25 मई की सुबह वह अपने अन्य साथियों के साथ साइकिलों पर सवार होकर काम पर फार्म हाऊस जा रहे थे कि एक तेज गति वाहन ने उनके साइकिलों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वह और उसका एक साथी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को यह जानकारी तेजिंदर सिंह के रिश्तेदार द्वारा दी गई। पिता ने भारत सरकार से उसके पुत्र के शव को तुरंत भारत लाए जाने में सहायता की गुहार लगाई। अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र तेजिंदर दो बहनों का भाई था।

