पंप से डलवाया 46 लीटर तेल, रास्ते में रूक गई गाड़ी, मकेनिक बुलाया तो हुआ खुलासा

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 06:40 PM (IST)

जालंधर(माही): जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित एच.पी.सी.एल. के पेट्रोल पंप से चार पहिया वाहन चालक ने 46 लीटर डीजल डलवाया जिस उपरांत उसका वाहन खराब हो गया। जानकारी देते हुए वाहन चालक सरदार सिंह ने बताया कि जैसे ही उसने पेट्रोल पंप से डीजल डलवाकर जाने लगा तो उसी वक्त वाहन खराब हो गया। इस दौरान उसने वाहन को काफी स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन वाहन स्टार्ट न हुआ। जिसके बाद चालक ने वाहन को मकैनिक को चैक करवाया।
PunjabKesari

मकैनिक ने जब चैक किया तो उसे वाहन में कोई खराबी नजर नहीं आई। काफी  मुशक्त केबाद मकैनिक ने डीजल का टैक खोलकर देखा तो उसमें पानी भरा हुआ था। पेट्रोल पंप से डलवाया हुआ 46 लीटर डीजल पानी के रूप में बाहर निकला। इस दौरान चालक ने पेट्रोल पंप के मैनेजर को सूचित किया। मैनेजर द्वारा यह सबकुछ मानने के बाद भी चालक को कोई हरजाना नहीं दिया गया। वाहन चालक ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने और एच.पी.सी.एल के दफ्तर को दी। खबर लिखे जाने तक दोनों गुटों में विवाद चल रहा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News