50 रुपए ने बना दिया 21 लाख रुपए का मालिक, किस्मत ने इस तरह मारी पलटी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 05:25 PM (IST)

रोपड़ : कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पड़ फाड़ के देता है। रोपड़ से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। लॉटरी बेचने वाले ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लॉटरी नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है।

फिलहाल, लॉटरी जीतने वाले व्यक्ति से अभी तक बात नहीं हो पाई है, लेकिन दुकानदार ने बताया कि उसके बेचे गए राजश्री लॉटरी टिकट से 21 लाख रुपये का इनाम जीता गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News