6 अध्यापकों का आज राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ होगा सम्मान

punjabkesari.in Sunday, Jan 05, 2020 - 10:43 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): पंजाब के सरकारी स्कूलों की रूपरेखा बदलने वाले 6 अध्यापकों का 5 जनवरी को मंथन द्वारा पूरे भारत के राष्ट्रीय स्तर के प्रोगराम में राष्ट्रीय पुरस्कार के साथ सम्मान किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय पुरुस्कार लेने वाले अध्यापकों में बठिंडा जिले के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल भूंदड़ के मुख्याध्यापक निरभय सिंह भुल्लर और सरकारी एलिमेंट्री स्कूल नथाना (लड़के) के अध्यापक सुखपाल सिंह सिद्धू, नवांशहर जिले के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल टकारला के अध्यापक बलजिन्दर सिंह विर्क, मानसा के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल कुलरियां के अध्यापक लखवीर सिंह बोहा, मोगा के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल थराज के अध्यापक सुखविन्दर सिंह और पटियाला के सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बलबेड़ा के अध्यापक सतीश कुमार विद्रोही आदि शामिल हैं। जिक्रयोग्य है कि इन अध्यापकों ने जहां अपने-अपने स्कूलों में शानदार काम किया है, वहीं बाकी स्कूलों के अध्यापकों को प्रेरित कर सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Recommended News

Related News