Punjab Congress में आ सकता है बड़ा भूचाल, राजा वड़िंग के खिलाफ 7 पन्नों की Report पेश

punjabkesari.in Thursday, Mar 06, 2025 - 03:26 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग के खिलाफ 7 पन्नों की रिपोर्ट पेश हुई है। पंजाब में विधानसभा चुनावों के बाद से ही लगातार कांग्रेस के भीतर अंदरूनी कलह और गुटबाजी की खबरें सामने आ रही हैं, जिस कारण पार्टी की छवि भी खराब हो रही है। ये पूरा मामला जब हाईकमान के पास पहुंचना शुरू हुआ तो उन्होंने इस तरफ ध्यान देते हुए एक रिपोर्ट मांगी है।

कांग्रेस हाईकमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस को लेकर रिपोर्ट मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल को सौंपी गई है, जिसके बात पंजाब कांग्रेस में बड़ी हलचल पैदा हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस रिपोर्ट में सांसद और पंजाब प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पर गंभीर आरोप लगे हैं। 

ये है अहम 7 मुद्दे

  1. विधानसभा के उपचुनावों में बाकी सीटों को दरकिनार करके सिर्फ अपनी पत्नी के चुनाव में ही व्यस्त रहे, जिसके नतीजे सब के सामने है। 
  2. बिना AICC को बताए कॉर्पोरेशन चुनाव में फगवाड़ा में BSP गठबंधन किया।
  3. हाल ही में हुए कारपोरेशन चुनावों में प्रदेश में चुनाव कमेटी का गठन कर किया, लेकिन एक भी मीटिंग नहीं हुई। टिकट बंटवारे में बिना नियमों बनाएं मनमर्जी की गई। 
  4. इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर खासकर AAP या BJP गए नेताओं की घरवापसी पर किसी नियम के बजाय अपने चहेतों को तरजीह दी है और विरोधियों के करीबियों को आने नहीं दिया, उनके लिए No Entry।
  5. अनुशासन के उलट जाकर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व प्रभारी से मिलकर सिर्फ अपने करीबियों को कार्यकारी जिलाध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर रहे हैं।
  6. पंजाब में सीनियर नेताओं का आपस में तालमेल नहीं है और राजा वड़िंग की कार्यशाली भी एकेले चलो वाली है। 
  7. राजा वड़िंग मुख्यमंत्री भगवंत मान से सीधी सियासी लड़ाई से बचते आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार को 3 साल हो गए लेकिन कांग्रेस ने किसी भी  बड़े मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन नहीं किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News