शरीर से 75% विकलांग हो चुका ये व्यक्ति लोगों के लिए बना मिसाल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 05:17 PM (IST)

अमृतसर : जिले में फूड डिलीवरी करने वाला एक विकलांग व्यक्ति चर्चा का विषय बना हुआ है। इस व्यक्ति की पहचान इकबाल (44) के रूप में हुई जोकि इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर बैठकर फूड डिलीवर कर रहा है। इकबाल सिंह 75% शरीर से विकलांग है और 12 साल तक बैड पर रहा है। लॉकडाऊन के दौरान घर के हालतों के कारण उसने हिम्मत करके जोमैटो ज्वाइन की है।
घर वालों का पेट पालने के लिए वह इस इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर पर घर-घर तक लोगों को खाना पहुंचाता है। इकलाब के 2 बेटे हैं, एक 16 व दूसरा 15 साल का है। उसने बताया कि उसके पिता उसकी सहायता करते थे लेकिन एक साल पहले उनका भी देहांत हो गया। उसने बताया कि उसके हालतों में उसकी पत्नी बच्चों व पिता के ने ही सहायता की है। आज तक उसके भाई-बहनों के कोई मदद नहीं की है।
इकबाल सिंह ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह पहले बिल्कुल ठीक था। 2009 में वह अपने परिवार सहित हेमकुंड साहिब गया जहां से वापस आते समय उसकी कार का चंडीगढ़ में एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद उसके शरीर ने 75% काम करना बंद कर दिया। सिर्फ छाती से ऊपर का हिस्सा काम करता है। उसने वाहेगुरु का धन्यवाद किया कि उसके हाथ काम करते हैं जिससे वह अपने परिवार का पेट भर सकता है।
इकबाल ने बताया कि लॉकडाउन में घर के हालात देखकर उसने काम करने सोची। फिर उसे 2017 में चंडीगढ़ में देखी इलेक्ट्रिक व्हील चेयर याद आई। इसके बाद उसने कंपनी से सम्पर्क किया जिस पर कंपनी ने व्हील चेयर बनाने के लिए थोड़ा सा समय मांगा। इकबाल ने व्हील चेयर लेकर जोमैटो में काम करना शुरू किया। इकबाल ने बताया कि वह शाम 6 से रात तक काम करता है। उसने बताया कि कंपनी भी पूरा सहयोग देती है और ऑर्डर देने वाले भी पूरा सहयोग देते हैं।
व्हील चेयर की बारे में बताते हुए इकबाल सिंह ने कहा कि इस पर 30000 का खर्च आया जिसके अभी 15 हजार रुपए बकाया है। वह धीरे-धीरे बाकी के पैसे भी देगा। उसने बताया कि गर्मी के कारण उससे ज्यादा काम नहीं होता इसलिए वह दिन में सिर्फ 2 या ढाई घंटे ही काम करता है। टिप व ऑर्डर निकाल उसके 150-200 बन जाते हैं। उसने यह भी बताया उसे ऐसे काम करते हुए देख लोग काफी खुश होते है क्योंकि आज के समय में युवक शरीर से बिल्कुल तंदरुस्त होते हुए भी नशे में फंसे हुए हैं। वह शुक्र करता है कि वह नशे जैसी चीजों से दूर है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here