हेरोइन, अवैध शराब व नशीली गोलियों सहित 9 गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 15, 2026 - 05:47 PM (IST)

बठिंडा (विजय) : जिला पुलिस ने अलग-अलग जगहों से हेरोइन, अवैध शराब व नशीली गोलियों सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। भगता भाईका पुलिस ने भगता से राम कुमार को 6.10 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने 5 लीटर अवैध शराब सहित एक और आरोपी बलकरण सिंह निवासी दयालपुरा मिर्जा को गिरफ्तार किया।
इधर थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने मंडी से भगवान दास को गिरफ्तार करके उससे 4.10 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

सिटी रामपुरा पुलिस ने ही गुरतेज सिंह निवासी महिराज को 19 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गांव तियौणा से जगतार सिंह निवासी तलवंडी साबो व काला सिंह निवासी सिंघपुरा, सिरसा को 20 गोलियों सहित गिरफ्तार किया।

उधर थाना संगत पुलिस ने संगत कलां से मुकेश कुमार निवासी फुल्लोमिट्ठी को 4 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने भागू रोड से हरप्रीत सिंह निवासी बठिंडा को 6.60 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए हैं व अगली कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News