राहतभरी खबर: 95 श्रद्धालु कोरोना को मात देकर लौटे घर

punjabkesari.in Friday, May 15, 2020 - 03:36 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत): श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालू जो कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के कारण अलग -अलग अस्पतालों में दाख़िल थे, में से आधे से अधिक संख्या में ठीक हो कर घरों को जा चुके हैं और बाकी भी जल्दी ठीक हो कर घरों को लौट जाएंगे। यह सभी जानकारी मंत्री ओ. पी. सोनी. ने प्रैस वार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि अमृतसर जिले में 260 यात्रियों के टेस्ट पॉजिटिव आए थे, जिसमें से 45 पिछले दिनों में और 95 आज अपने घरों को गए हैं। सोनी ने बताया कि आज 44 यात्री श्री गुरु नानक देव अस्पताल से और 51 यात्री दूसरे अस्पतालों से ठीक हो कर घरों को लौटे हैं। इस तरह अब तक 140 यात्री ठीक हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं और 120 यात्री भी जल्दी ठीक हो कर घरों को लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ़ घर जा रहे यात्रियों, सरकार, अस्पताल स्टाफ या प्रशासन के लिए ही अच्छी ख़बर नहीं है, बल्कि समूचे भारतियों को मानसिक तौर पर मज़बूत करने वाली ख़बर है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News