चार बहनों के इकलौते भाई की करंट लगने से मौत, कनाडा से कुछ समय पहले ही लौटा था घर

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 06:31 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंद्र गोराया): गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीक स्थित लालेनंगल गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, युवक को बिजली के ट्रांसफार्मर से तेज करंट लग गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ कनाडा से भारत वापस आया था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि घर लौटने के कुछ ही समय बाद ऐसा दर्दनाक हादसा हो जाएगा। फिलहाल घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News