तरनतारन में दर्दनाक हादसा, तेज आंधी के दौरान घर लौट रही महिला की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 03:23 PM (IST)

तरनतारन (रमन): पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवा, आंधी ,बारिश ने चारों तरफ कहर बरपा रखा है। वहीं, अपनी देवरानी के साथ घर लौट रही एक्टिवा सवार जेठानी की बिजली की तार के लपेट में आने से हुए सड़क हादसे के दौरान मौत होने का दुखद समाचार मिला है।

 जानकारी देते हुए गांव वां तारा सिंह के रहने वाले दिलबाग सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी रमनदीप कौर, मेरी भाभी कवलजीत कौर पत्नी गुरबीर सिंह निवासी वां तारा सिंह के साथ एक्टिवा पर सवार होकर भिखीविंड से अपने गांव घर लौट रही थी। यह दोनों बुटीक का काम घर में करती थी। रात करीब 9 बजे गांव दराजके और चेले के बीच सड़क बीच बिना करंट वाली बिजली की तार टूटकर गिर गई जिसने दोनों को चपेट में ले लिया।

जिससे एक्टिवा का बैलेंस बिगड़ गया और दोनों सड़क पर बुरी तरह गिर गईं और दोनों घायल हो गईं। कवलजीत कौर (34) ने अमृतसर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसी रात दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी रमनदीप कौर का इलाज चल रहा है। दिलबाग सिंह ने बताया कि उसकी भाभी  कंवलजीत कौर अपने पीछे पति गुरबीर सिंह और 13 साल का बेटा एकमदीप सिंह छोड़ गई हैं। कंवलजीत कौर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News