बादलों के ‘गढ़’ में खुड्डियां के घर पहुंची बत्ती वाली कार

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 09:49 AM (IST)

लुधियाना (मुल्लांपुरी): पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. प्रकाश सिंह बादल के हिस्से झंडी व बत्ती वाली कार 25 वर्ष रही लेकिन 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में स्व. प्रकाश सिंह बादल जिंदगी में दूसरी बार चुनाव हार गए व गुरमीत सिंह खुड्डियां इस हलके से ‘आप’ के विधायक बने जो पूर्व एम.पी. जगदेव सिंह खुड्डियां के सुपुत्र हैं जिनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले रिकार्ड तोड़ कर गुरमीत सिंह खुड्डियां को लम्बी हलके से कैबिनेट मंत्री की कुर्सी देकर नवाजा है। अब बादल के गढ़ में खुड्डियां बतौर कैबिनेट मंत्री झंडी वाली कार में पहुंचेंगे। 


बता दें कि बुधवार को उपराज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने पंजाब राजभवन में मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की मंजूरी से किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुड्डियां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News