शादी से एक दिन पहले युवक ने निगला जहर, गर्लफ्रेंड ने खोले कई राज

punjabkesari.in Tuesday, Sep 14, 2021 - 06:06 PM (IST)

लुधियाना:  लुधियाना में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां पर एक प्रेमी की तरफ से जहर निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उक्त युवक की शादी कल उसकी प्रेमिका से होने वाली थी। मृतक की पहचान दीपक (24) निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। वह दरेसी थाने में बतौर वॉलेंटियर काम करता था। 

आज टाइगर सफारी चिड़ियाघर में आया और करीब 3 बजे उसने जहर निगल लिया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका मेघा को फोन किया और सारी घटना बताई। इतना ही नहीं लड़की ने कहा कि जब वह वहां पहुंची तो उसने छुपने की कोशिश की। उसके सामने आते ही वह नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद लड़की ने एम्बुलेंस को फोन किया जहां अस्पताल में इलाज दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

इस बारे में उसकी प्रेमिका मेघा, जिससे कल शादी होने वाली थी, ने बताया कि उनकी गली में रहने वाले लड़के राघव ने उसके मां-बाप को भड़का दिया था। जिसके बाद वो शादी को मना कर रहे थे। इसी बात के चलते वह ये कदम उठाने को मजबूर हुआ है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लड़का दो बहनों का इकलौता भाई था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News