अमृतसर में दिनदहाड़े वारदात, लड़की को घसीटते ले गया लुटेरा, Video वायरल
punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 11:36 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला अमृतसर शहर से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक अकेली लड़की को निशाना बनाकर लुटेरे ने जबरन मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब लड़की अकेली एक संकरी गली से गुजर रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा अचानक उसके पास पहुंचा और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करने लगा। लड़की ने खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत लगाई और मोबाइल को लुटेरे से दूर फेंक दिया, ताकि वह उसके हाथ न लगे। इसके बावजूद लुटेरा नहीं रुका और मोबाइल उठाकर फरार हो गया। लुटेरा जाते समय लड़की को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ भी ले गया, घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को संभाला।



