पंजाब में बड़ी वारदात, एक दर्जन लुटेरों ने घर में घुस बुजुर्ग दम्पत्ति को बनाया बंधक, फिर...

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 06:51 PM (IST)

तरनतारन : जिले के अंतर्गत गांव कद्द गिल में एक दर्जन लुटेरों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया। मिली खबर के अनुसार लुटेरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बनाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान लुटेरे 12 बोर राइफल, 45 बोर माउजर, 20 तोला सोने की 20 चूड़ियां, 2 लाख रुपए नकदी, 1 मोबाइल फोन और डीवीआर लूट ले गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर तरनतारन की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  Breaking: नहीं बाज आ रहा Pakistan, भारत-पाक सरहद से करोड़ों की हैरोइन बरामद

जानकारी देते हुए जरनैल सिंह पुत्र धर्म सिंह और उनकी पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनके बच्चे विदेश में रहते हैं और रात करीब 1 बजे विभिन्न हथियारों से लैस 10 से 12 लोगों ने घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक घर में बंधक बनाए रखने के दौरान लुटेरे अपने साथ 12 बोर राइफल, 45 बोर माउजर, 20 तोला सोने की 20 चूड़ियां, 2 लाख रुपए नकद, 1 मोबाइल फोन और डीवीआर भी ले गए।

लुटेरों ने बुजुर्ग दंपत्ति को यातनाएं देकर जान से मारने की कोशिश की। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी जांच अजय राज सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News