लूटपाट व जबरन वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश, हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 06:22 PM (IST)
बठिंडा (विजय) : थाना सिटी रामपुरा पुलिस ने हथियारों के बल पर लोगों से लूटपाट व जबरन वसूली करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई घातक हथियार भी बरामद किए हैं। सहायक थानेदार दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि रामपुरा में कुछ लोग हथियारों से लैस होकर लोगों से लूटपाट कर रहे हैं व कारों की तोड़फोड़ करके जबरन वसूली कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापामारी करके आरोपियों हरमेश सिंह, लवप्रीत सिंह रवि सिंह निवासी रामपुरा व सोनदीप सिंह निवासी महिराज को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 मोटरसाइकिलों के अलावा 1 लोहा गरारी, 1 तेजधार हथियार, 1 लोहे की पाइप बरामद की। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

