पंजाब का एक ऐसा Hospital जहां कोई कैश काउंटर नहीं! Free में होता है मरीजों का इलाज
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 05:51 PM (IST)
लुधियाना: पंजाब का एक ऐसा अस्पताल भी है जहां कोई कैश काउंटर ही नहीं है। ये अस्पताल जिला लुधियाना में है। पंजाब के लुधियाना शहर में एक हाई-केयर अस्पताल चल रहा है जहां मरीजों से कोई फीस या खर्च नहीं लिया जाता, क्योंकि यहां कोई कैश काउंटर नहीं है। इस अस्पताल को साल 2022 में नर सेवा फाउंडेशन ने शुरू किया था। पिछले 5 सालों में इस संस्था ने 25,000 से ज़्यादा मरीजों का फ्री में इलाज किया है।
अस्पताल में किडनी के मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा बिल्कुल फ्री है। अभी यहां 10 हाई-टेक मशीनें हैं और 25 और मशीनें लाई जा रही हैं। मरीजों को न सिर्फ इलाज, बल्कि दवाएं और खाना भी फ्री में दिया जाता है। पंजाब के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर जैसे दूर-दराज के इलाकों से भी मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।
फाउंडेशन के हेड बीडी गोयल ने बताया कि हॉस्पिटल चलाने का महीने का खर्च करीब 10 लाख रुपये है, जिसे फाउंडेशन के सदस्य आपसी सहयोग और लोगों से मिले डोनेशन से पूरा करते हैं। हॉस्पिटल का मुख्य मकसद उन गरीब मरीजों की मदद करना है जो महंगा इलाज और दवाएं नहीं खरीद सकते। सोशल मीडिया और लोगों के सपोर्ट की वजह से यह अस्पताल जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की एक बड़ी किरण बन गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

