महानगर में समय से पहले डेंगू की दस्तक, 50 के करीब मरीज आए सामने, सेहत विभाग अलर्ट

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 09:57 AM (IST)

लुधियाना (सहगल) : इस मौसम में समय से पहले डेंगू ने दस्तक देकर स्वास्थ्य विभाग की अधिकारियों को चौंका दिया है कब तक डेंगू के 50 के करीब मरीज सामने आ चुके हैं इस बेमौसमी प्रकोप से स्वास्थ्य अधिकारी भी हैरान है स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकतर मरीजों को संदिग्ध श्रेणी में रखा है अधिकारियों के कहना है कि आमतौर पर डेंगू का प्रकोप सर्दी शुरू होने के दिनों में होता है  परंतु समय से पहले शुरू हुए प्रकोप से अंदाजा हो रहा है कि आने वाले दिनों में डेंगू के मामले बढ़ सकते हैं स्थानीय अस्पतालों की रिपोर्ट को देखकर तो अब तक 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकतर को संदिग्ध श्रेणी में रखा गया है विशेषज्ञों ने लोगों को डेंगू से सावधान रहने को कहा है तथा इसके बचाव के लिए निर्धारित मापदंडों को अपनाने की सलाह दी है 

अस्पतालों द्वारा नहीं की जा रही रिपोर्टिंग

डेंगू के मरीजों की शुरुआत होने के बाद जिले के सभी अस्पताल डेंगू की रिपोर्टिंग स्वास्थ्य विभाग को नहीं कर रहे जिससे सही स्थिति का आकलन करने में मुश्किल पैदा हो सकती है और इसी के अनुरूप बचाव कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं

डेंगू के लक्षण:

अचानक तेज बुखार, गंभीर सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में गंभीर दर्द, त्वचा पर लाल चकत्ते, थकान, घबराहट, उल्टी

 डेंगू से बचाव के लिए क्या करें:

*सप्ताह में कम से कम एक बार कूलर और अन्य छोटे कंटेनरों से पानी निकालें।
 *ओवरहेड टैंकों को ढककर रखें।
 *सोने के समय मच्छरदानी या मच्छर भगाने वाली क्रीम का प्रयोग करें।
 *जल भंडारण बर्तनों को साप्ताहिक आधार पर खाली करना और सुखाना।
 *मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए आसपास के वातावरण को साफ और सूखा रखें।
*प्लास्टिक, नारियल के खोल और खाली टिन और कंटेनरों में पानी जमा न होने दें।
अपने घर में और उसके आस-पास बाहरी कंटेनरों और पानी के पोखरों पर कीटनाशकों का छिड़काव करें।

 ऐसा ना करे 

 ऐसे कपड़े न पहनें जिनसे आपके हाथ और पैर खुले हों, बच्चों को शॉर्ट्स और आधी बाजू के कपड़ों में न खेलने दें, पक्षियों के रखे पानी को रोज बदल दें।

सरकार जारी करें गाइडलाइन

लोगों का कहना कि सरकार डेंगू से बचाव का उपचार संबंधी गाइडलाइन जारी करें और अस्पतालों को डेंगू के उपचार के लिए निर्धारित दामों संबंधित सूची जारी करते हुए अस्पतालों में उसे डिस्प्ले करने के लिए कहे ताकि अस्पताल उपचार के नाम पर मरीज से मनमाने दाम न ले सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News