मामूली विवाद ने धारण किया भयानक रूप, तेजधार हथियार से बुजुर्ग की हत्या
punjabkesari.in Tuesday, Jan 17, 2023 - 08:49 PM (IST)

अमृतसर (गुरिंदर सागर): अजनाला के अधीन पड़ते गांव गुराला में मामूली विवाद ने भयानक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले गुलजार मसीह व उसके लड़के मैनुअल मसीह पर उनके पड़ोसियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान गुलजार की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात को हुई। पुलिस ने गांव गुराला के निवासी मूसा मसीह खिलाफ हत्याका केस दर्ज कर लिया है। गुरला गांव निवासी अलास मसीह ने पुलिस को बताया कि उसका पति गुलजार मसीह और बेटा मैनुअल मसीह मजदूरी का काम करते हैं और अपने घर में मुर्गियां पालते हैं।
मुर्गियां अक्सर पड़ोस में रहने वाले मूसा मसीह के घर जाया करती थीं। इस बात को लेकर मूसा बहस किया करता था। लोहड़ी की रात कुछ मुर्गियां मूसे के घर चली गई जब शोर सुनाई दिया, तो वह उसके घर गए और मुर्गियों को ले आए। इसके बाद मूसा तेजदार हथियार लेकर उनके घर में घुस गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर पति को घायल कर दिया। जब बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की तो मूसा ने उसे भी हथियारों से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर मूसा फरार हो गया। एल्सा ने कहा कि उन्होंने पिता और पुत्र दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पति गुलजार का रविवार को निधन हो गया। उन्हें पास के कब्रिस्तान में दफनाया गया। बाद में जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एकत्र होकर अजनाला थाने में शिकायत दर्ज कराई आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने पुलिस को बिना बताए गुलजार के शव को दफना दिया था। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद सोमवार को अजनाला थाने की पुलिस तहसीलदार की मौजूदगी में गुरला गांव के श्मशान घाट पहुंची। वहां मजदूरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। अब मंगलवार सुबह गुलजार के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here