पंजाब में बन रहा नया फोरलेन! वाहन चालकों के लिए सफर होगा और भी आसान

punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 10:56 PM (IST)

होशियारपुर: होशियारपुर से फगवाड़ा जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दोनों शहरों के बीच सफर को आसान और तेज बनाने के लिए नए फोरलेन रोड का निर्माण कार्य जारी है। बजवाड़ा के पास बन रहा यह फोरलेन होशियारपुर को सीधे फगवाड़ा से जोड़ेगा। खास बात यह है कि इस सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद होशियारपुर से फगवाड़ा का सफर महज 20 से 25 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।

इस नए फोरलेन का जुड़ाव फगवाड़ा में जमालपुर के पास अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे से होगा। इससे यात्रियों को शहरों के बीच आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, ट्रैफिक के दबाव से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं इस सड़क से ऊना रोड की दूरी महज 1 से डेढ़ किलोमीटर रह जाएगी। फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद होशियारपुर और फगवाड़ा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News