रातों-रात पलटी पंजाबी की किस्मत, जीत लिए 25 लाख रुपए
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 12:51 PM (IST)
लुधियाना (जोशी): किस्मत कब चमक जाए, इसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ऐसा ही हुआ बरनाला के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ, जिन्होंने पंजाब स्टेट डियर 100 मंथली लॉटरी में 25 लाख रुपए का पहला इनाम जीतकर अपनी किस्मत बदल ली। विजेता टिकट का नंबर 62950 है।
लॉटरी का ड्रॉ लुधियाना में आयोजित किया गया था। जीत की खबर मिलते ही गुरप्रीत सिंह और उनके परिवार में खुशी का माहौल बन गया। विजेता को बठिंडा स्थित रतन लॉटरी एजेंसी के कार्यालय में एजेंसी मालिक उमेश गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया।
गुरप्रीत सिंह ट्राईडेंट ग्रुप के बरनाला प्लांट में कार्यरत हैं। उन्होंने यह टिकट बरनाला स्थित बी.एस. लॉटरी सेलर से खरीदी थी। उमेश गर्ग ने बताया कि इससे पहले भी उनकी रतन लॉटरी एजेंसी द्वारा बेची गई टिकट पर पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर का 11 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकल चुका है। उस समय राजस्थान के कोटपूतली निवासी अमित सेहरा विजेता बने थे।

