Punjab: व्यक्ति की किस्मत ने मारी पलटी, मात्र 200 रुपए ने बना दिया करोड़पति
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 07:05 PM (IST)
लुधियाना (जोशी): महज 200 रुपए ने एक व्यक्ति को करोड़पित बना दिया। गत दिन पंजाब स्टेट डियर 200 मंथली लाटरी का ड्रा जिला परिषद कार्यालय में आयोजित हुआ। जिसमें 1.50 करोड का प्रथम पुरस्कार भनोट एंटरप्राइजिज के पठानकोट स्थित सैलर अशोक बावा लाटरी एजेंसी द्वारा बेची टिकट पर निकला है।
विजेता की पहचान मेहरा निवासी भगवांसर के रूप में हुई है। विजेता मेहरा ने बताया कि वह पेशे से पेप्सिको कंपनी में कार्यरत है। उन्होंने अपना भाग्य आजमाने के लिए पिछले 6 महीने से लॉटरी टिकट खरीदना शुरू किया था। इतनी बड़ी इनामी राशि जीतने पर वह बहुत खुश हैं। भनोट एंटरप्राइजेज के शाम सुंदर भनोट ने बताया कि इस माह का सबसे बड़ा आर्कषण पंजाब स्टेट डियर मई डे बम्पर है। जिसका जनता को बडी बेसब्री से इन्तजार है। इसके प्रथम पुरस्कार की राशि 3 करोड रुपये है जो जनता द्वारा खरीदी गई टिकटों से ही निकाले जाने की गारन्टी है। इसका ड्रॉ 16 मई को आयोजित होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

