Punjab : 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी पत्नी, गांव में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 01:56 PM (IST)

लुधियाना (अनिल) : थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव बग्गा कला मे पति द्वारा दूसरी महिला से शादी करने के विरोध के चलते एक महिला 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई जिसके बाद महिला द्वारा टावर के ऊपर चढ़कर अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बारे में कहा गया सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई।

जांच अधिकारी थानेदार मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली कि गांव बग्गा कला में एक महिला मोबाइल फोन के 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई है जिसके बाद पुलिस द्वारा टावर पर चढ़ी महिला गमगमी देवी ने बताया कि उसके पति पलटू मंडल ने सोना देवी महिला के साथ उसे बिना तलाक दिए शादी कर ली गई। पीड़ित महिला ने बताया कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने गमगमी देवी को टावर से नीचे उतार लिया गया है और उसके पति पलटू मंडल को काबू करके थाना लाडोवाल में लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News