चाकू की नोक पर मोबाइल लूटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 03:25 PM (IST)

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ घूम रहे झपटमारों और लुटेरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि यहां एक शातिर लुटेरे ने दिन-दहाड़े एक राहगीर के पेट पर चाकू जैसी नुकीली चीज रखकर उसका कीमती मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। लेकिन इस बार लुटेरे की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर इकट्ठा हुए लोगों की मुस्तैदी और पुलिस की मुस्तैदी के चलते आरोपी को दबोच लिया गया। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने न केवल आरोपी को दबोचा है, बल्कि वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और लूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी सतनाम है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में इंतीयाज ने बताया कि 13 जून को वह अपने घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही वह जे.एम.डी. मॉल के पास पहुंचा, तो रेलवे स्टेशन की तरफ से एक नौजवान आया, जिसने पहचान छुपाने के लिए अपना मुंह कपड़े से बांध रखा था। पीड़ित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उस शातिर लुटेरे ने आते ही उसके पेट पर चाकू जैसी कोई तेजधार हथियार लगाकर उससे जान से मारने की धमकी देकर जेब से सैमसंग एम-50-1 मोबाइल फोन जबरन छीन लिया और भागने लगा। 
अचानक हुई इस वारदात के बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने भागते हुए लुटेरे के मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया, जिसके आखिरी डिजिट 8987 थे। बाद में मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस ने आरोप सतनाम को पकड़ लिया। पुलिस अब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इलाके में और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News