लुधियाना पुलिस की कार्रवाई, नशे की सप्लाई करने जा रहा आरोपी गांजे सहित गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 05:58 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजे की सप्लाई करने जाते समय गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी हवलदार गुरमीत सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त के दौरान के.जैन फैक्ट्री के पास मौजूद थी। उसी दौरान सामने एक व्यक्ति खड़ा हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की तरफ जाने लगी तो सामने खड़ा व्यक्ति एकदम घबराकर पीछे मुड़कर भागने लगा परंतु पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए। उक्त व्यक्ति को काबू करके जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद किया गया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसकी पहचान हरजीत सिंह पुत्र चरण सिंह वासी गांव मागंट के रूप में की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेहरबान में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके जिसका खुलासा पुलिस आने वाले दिनों में कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News