जेल में मुलाकात के बहाने हवालतियों को नशा देने आया व्यक्ति, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2026 - 11:34 AM (IST)

लुधियाना (स्याल): सेंट्रल जेल में हवालातियों से मुलाकात के बहाने नशीला पाउडर देने आए व्यक्ति पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि हवालाती बलजिंदर सिंह व हरप्रीत सिंह से व्यक्ति सुखचैन सिंह मुलाकात करने के लिए आया। सी.आर.पी.एफ. के कर्मचारियों द्वारा उक्त व्यक्ति के तलाशी लेने पर 8 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News