लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई, नशे का करता एक आरोपी काबू
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:52 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): थाना कोतवाली की पुलिस ने नशे का सेवन करते सन्नी शर्मा निवासी मौहल्ला आजाद नगर को काबू किया है। जांच अधिकारी बलराज सिंह ने बताया कि इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान आरोपी सन्नी पिंक प्लाजा मार्किट की बैक साइड की पार्किंग में बैठकर नशे का सेवन कर रहा था जिसे पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी से एक लाइटर, 20 रुपए का मुड़ा हुआ नोट और सिल्वर पेपर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

