सरकारी रेवेन्यू को चूना लगाने के आरोप, 2 आरोपी काबू
punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 04:56 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): जाली रसीदें तैयार कर सरकार के रेवेन्यू को चूना लगाने के आरोप में जिला पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में थाना कोतवाली की पुलिस ने करियाना स्टोर की आड़ में जाली रसीदे तैयार करने के आरोप में पंकज कुमार निवासी गुरदेव इंक्लेव को काबू किया है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी नमक मंडी में काम करता है। जिसकी आड़ मे आरोपी उक्त अवैध धंधे का अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर 4.43 लाख रुपए बरामद किए है। दूसरे मामले में थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपी प्रेम चंद निवासी बाल सिंह नगर को इलाके में किसी का इंतजार करते वक्त काबू किया गया है। पुलिस को आरोपी से 2.30 लाख रुपए बरामद हुए है। जिला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

