Ludhiana : लाटरी की आड़ में दडडा सटटा लगाता एक काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:01 AM (IST)

लुधियाना (तरुण): लाटरी की आड़ में दडडा सटटा लगाते एक आरोपी को थाना दरेसी की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार जायसवाल निवासी गोबिंदगढ़ नजदीक अरविंद कांप्लेक्स साहनेवाल के रुप में हुई है। 

जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाल सिंह नगर, पानी वाली टंकी के निकट लाटरी की आड़ में दडडा टटा लगा कर लोगों के खून पसीने की कमाई हड़प कर रहा है जिसके बाद पुलिस ने रेड कर आरोपी को धर दबोचा। तलाशी दौरान आरोपी 1050 रुपए और दडडे सटटे की पर्चियां बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैंबलिग एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News