किसी और की जमीन का सौदा कर हड़पे 40 लाख, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 05:43 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): थाना पीएयू की पुलिस ने साजिश तहत 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि ऋषि नगर के रहने वाले विशाल भूटानी और राजगढ़ स्टेट के रहने वाले सुधांशु ने पुलिस कमिश्नर को 19 अप्रैल 2025 को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उन्हें निर्भय सिंह पुत्र कर्म सिंह वासी न्यू राजगुरू नगर थरीके और परविंदर सिंह पुत्र नछत्तर सिंह वासी गांव घमनेवाल सिधवा बेट ने जमीन बेचने के लिए दिखाई। 

इसके बाद उक्त लोगों द्वारा उसे अपनी जमीन बताकर 40 लाख रुपए लेकर में उसका सौदा किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने बाद में उस जमीन के बारे में पूछताछ की तो वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति की निकली। जब उन्होंने अपने दिए गए 40 लाख रुपए उनसे वापस मांगे तो उक्त लोगों द्वारा ना तो उनकी दी गई रकम वापस की गई और ना ही उस जमीन की रजिस्ट्री करवा कर दी गई। 

थाना प्रभारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त शिकायत की गंभीरता से जांच की गई और जांच करने के बाद थाना पीएयू की पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ साजिश तहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई। थाना प्रभारी चौधरी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने तुरंत उक्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी निर्भय सिंह और परविंदर सिंह के खिलाफ थाना पीएयू में साजिश तहित 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दोनों आरोपी अभी तक फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News