Punjab: कल लाडोवाल Toll Plaza 2 घंटे रहेगा फ्री! पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 07:31 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर फ्री होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, लाडोवाल टोल प्लाजा फिर से 2 घंटे के लिए फ्री किया जा रहा है जिस बारे में आज लुधियाना में कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान जानकारी दी।

कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले 30 सालों से जेल में सजा काट रहे बंदी सिखों की रिहाई न करने के विरोध में 9 जून को नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को 2 घंटे के लिए पूर्ण रूप में टोल फ्री किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरने लगाए जा रहे हैं। परंतु केंद्र की सरकार द्वारा बंदी सिखों की रिहाई नहीं की जा रही है। इसके विरोध में 9 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा को 12 बजे से लेकर 2 बजे तक टोल फ्री किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं ने  बताया कि कौमी इंसाफ मोर्चा केंद्र सरकार तक अपनी आवाज पहुंचने के लिए नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कर रहा है ताकि उनकी आवाज जल्द से जल्द केंद्र सरकार तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से पंजाब के बंदी सिख जेल में बंद है। परंतु उन सिख बंदी को रिहा करना तो दूर पैरोल तक नहीं दी जा रही है, जिसके चलते मंगलवार को 9 जून को लाडोवाल टोल प्लाजा पूर्ण रूप में 2 घंटे के लिए फ्री किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News