चोरी के मोटरसाइकिल और मोबाइल सहित 2 काबू

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 05:15 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : छीना झपटी और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को थाना दरेसी की पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों की पहचान साहिल चावला निवासी मोहल्ला वाल्मिकी व मोहम्मद गुलाब अंसारी निवासी कृष्णा चौंक कुंदनपुरी के रूप में हुई है।

जांच अधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के मोबाइल और मोटरसाइकिल के बेचने के इरादे से इलाके में घूम रहे है। जिसके बाद पुलिस ने सुंदर नगर गंदा नाली पुली के निकट आरोपियों को धर दबोचा। आरोपी मोटरसाइकिल पर जाली नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे। तलाशी दौरान आरोपियों से 2 मोबाइल भी बरामद हुए है। प्रारंभिक पूछताछ दौरान पता चला कि आरोपी नशापूर्ति के लिए वारदातों को अंजाम देते है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिन्हें अदालत समक्ष पेश जेल भेज दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News